सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ देने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले एससी व बीसी के विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क माफ कर दिया, जिसका भुगतान शिक्षा विभाग करता था।
सीएम सोमवार शाम शिक्षा बोर्ड अलंकरण समारोह में साल 2012 से 2018 तक प्रदेश में 10वीं व 12वीं कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले राजकीय व ओपन स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने पहुंचे थे। समारोह में 59 छात्राओं को डॉ. कल्पना चावला अवाॅर्ड, 57 को गोल्ड और 100 विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।
सीएम ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कर अव्वल रहने वाले 95 स्कूलों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। नकल उन्मूलन में अहम योगदान देने वाले प्रदेश के 9 स्कूलों को 25-25 हजार रु. की राशि देकर सम्मानित किया। सीएम व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बोर्ड स्थापना का स्वर्ण जयंती लोगो जारी किया और बोर्ड परिसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनने वाले अटल बहुउद्देशीय सभागार का शिलान्यास किया। इसके बाद सीएम ने रोड शो किया।
Source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.