Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

SEARCH

RAIL NEWS CENTER

21 November 2018

दिसम्बर में रेल कर्मियों ने बनाई आंदोलन की बड़ी रणनीति, संसद घेराव की तैयारी

रेलवे कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को ले कर आंदोलन की बड़ी रणनीति तैयारी की गई है. पुरानी पेंशन स्कीम व 7 वें वेतन आयोग के तहत भत्ते दिए जाने की मांगों को ले कर रेल कर्मी 11 दिसम्बर से वर्क टू रूल के तहत काम करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं. रेल कर्मियों ने दिसम्बर महीने में पूरे देश में जगह - जगह अपनी मांगों को ले कर प्रदर्शन करने की बात कही है. वहीं दिसम्बर में संसद सत्र शुरू होने पर सभी केंद्रीय कर्मी व राज्य कर्मियों की ओर से संयुक्त रूप से दिल्ली पहुंच कर संसद का घिराव करने की तैयारी की जा रही है.

केंद्रीय व राज्य कर्मी दिसम्बर में दिल्ली पहुंचेंगे रेलवे के दिल्ली मंडल के सचिव अनूप शर्मा ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना व रनिंग स्टॉफ को सातवें वेतन आयोग के तहत भत्ते दिए जाने की मांग को ले कर दिसम्बर महीने में देश भर में रेलवे स्टेशनों व रेलवे के कार्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे. वहीं 11 दिसम्बर से देश भर में वर्क टू रूल के तहत काम करने की घोषणा पहले ही हो चुकी है. दिसम्बर महीने में केंद्र व राज्य सरकार के लगभग दो से तीन लाख कर्मी संसद सत्र के दौरान संसद का घिराव कर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने बताया कि इस संबंध में देश भर में राज्य व केंद्रीय कर्मियों को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा जा रहा है.

ये हैं रेल कर्मचारियों की मांगें रनिंग कर्मचारियों के रनिंग एलाउंस व अन्य भत्तों को 7 वें सेतन आयोग के तहत दिया जाए. वहीं अब तक के भत्तों का एरियर जल्द से जल्द दिया जाए. गुड्स गार्ड, सहायक लोको पायलट, लोको पायलट व गार्ड को अतिरिक्त भत्ते देते हुए उनके वेतनमान में सुधार किया जाए. साथ ही रेलवे गार्ड के पदनाम में जल्द से जल्द परिवर्तन किया जाए. तकनीशियन ग्रेड 2 को तकनीशियन ग्रेड 1 के साथ समाहित कर उच्च वेतनमान दिया जाए. ग्रुप सी के शीर्ष कर्मचारियों को ग्रुप बी का दर्जा दिया जाए. 4600 ग्रेड पे वाले कर्मियों के वेतन में सुधार कर उन्हें 4800 ग्रेड पे दिया जाए. जिन श्रेणियों में कैडर रीस्ट्रैचर नहीं हुए हैं उनमें जल्द से जल्द कैडर की रीस्ट्रक्चरिंग की जाए. रेलवे कॉलोनियों की दुर्दशा को जल्द ठीक किया जाए.

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information.

NOTE: We do not take any responsibility of authencity of Information/News/Videos.