राजकीय मेडिकल कालेज के नियत और दैनिक संवर्ग के साथ ही प्रबंधन समिति संवर्ग के कर्मचारियों की दिवाली फीकी रही। इन संवर्ग के लगभग 205 कर्मचारियों को पिछले आठ माह से वेतन नहीं मिला है। यह कर्मचारी और उनके परिजन भी पूरी तरह आश्वस्त थे कि दिवाली पर्व पर तो सरकार वेतन दे ही देगी, लेकिन यहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी, जिससे इन कर्मचारियों के परिजन भी मायूस रहे।
नियत कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष दीपसागर ¨झक्वाण ने कहा कि बार-बार आग्रह और ज्ञापन देने के बावजूद कर्मचारियों को पिछले आठ माह से वेतन नहीं मिला है। मेडिकल दैनिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभू प्रसाद भट्ट ने कहा कि दीपावली पर्व पर वेतन देने की कर्मचारियों की पुरजोर मांग को भी अनसुना कर दिया गया।
राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर में नियत संवर्ग के 80, दैनिक संवर्ग के 115 और प्रबंधन समिति संवर्ग के दस कर्मचारी पिछले आठ माह से वेतन की वाट जोह रहे हैं। ¨झक्वाण ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से दशहरा के बाद दीपावली पर्व भी मुश्किलों में गुजरा।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.