Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

SEARCH

RAIL NEWS CENTER

19 January 2019

मांग पूरी नहीं हुई तो बर्खास्त कर्मचारी 22 से करेंगे अनशन

दोबारा पदस्थापना की मांग को लेकर बर्खास्त कर्मचारियों का लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी रैन बसेरा में धरना जारी रहा। अनिश्चितकालीन धरना पर डटे लोगों ने कहा है कि 21 जनवरी तक मांग पूरी नहीं होने पर 22 जनवरी से आमरण अनशन शुरु किया जाएगा। इस बीच बर्खास्त कर्मियों ने सदर एसडीएम से मिलकर अपनी बातें रखी। मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार पंकज, सुनील कुमार सिन्हा, राजेंद्र, संगीता कुमारी, हीरालाल राजवंशी, मुसाफिर रविदास, रघुनंदन मांझी, अजय कुमार पांडेय आदि ने बताया कि 2004 पैनल से समाहरणालय संवर्ग, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में 112 चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। तब उन लोगों ने अदालत की शरण ली थी। उच्च न्यायालय ने दोबारा पदस्थापन का आदेश पारित किया। लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी उन्हें दोबारा पदस्थापित नहीं किया जा सका है। जिसके चलते आर्थिक समस्या विकराल हो गई है। बाल-बच्चों का पठन-पाठन बाधित है। परिवार के बीमार सदस्यों का इलाज करने में कठिनाई हो रही है। पैसे के अभाव में इलाज कराना मुश्किल बना हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि पैसे के अभाव में उचित इलाज नहीं करा पाने की स्थिति में पांच कर्मचारियों की मृत्यु भी हो चुकी है। उन्होंने कहा है कि 21 जनवरी तक उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया गया तो 22 जनवरी से आमरण अनशन शुरु होगा। डीएम से नौकरी में बने रहने के लिए गुहार लगाई है।

Source - Jagran

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information.

NOTE: We do not take any responsibility of authencity of Information/News/Videos.