Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

SEARCH

RAIL NEWS CENTER

11 January 2019

इस राज्य के कर्मचारियों को मिला 6 माह का एरियर

नए साल पर उत्तराखंड सरकार के कर्मचारियों को शानदार तोहफा मिला है. राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने अपने कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत पिछले 6 माह का एरियर दिया है. रावत सरकार के इस कदम से राज्य के खजाने पर करीब 300 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. इसके अलावा राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते को छोड़कर अन्य कई भत्तों में भी बदलाव किेए हैं. ये सभी बदलाव 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के हिसाब से किए गए हैं.

राज्य के शहरी विकास मंत्री और राज्य सरकार की प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि कर्मचारियों के एरियर 1 जुलाई 2016 से लंबित है. राज्य सरकार ने एक जुलाई 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक का एरियर देने का फैसला किया है. कौशिक ने कहा कि महंगाई भत्ते को छोड़कर अन्य भत्तों में बदलाव किया गया है. उन्होंने कहा कि इन बदलावों से राज्य सरकार के खजाने पर 101 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

राज्य सरकार ने यात्रा भत्ते, हाउस रेंट अलाउएंस और इंज्यूरी अलाउएंस में बदलाव किया है. एक उदाहरण देते हुए मंत्री ने कहा है कि हाउस रेंट अलाउएंस तीन श्रेणियों बी-2, सी और गैर वर्गीकृत श्रेणी में दिए जाते हैं. उन्होंने बताया कि पहले बी-2 शहरों में आवास भत्ता 1375 से 9000 रुपये तक दिए जाते थे जिसे अब बढ़ाकर 2500 से 12000 रुपये कर दिया गया है. इसी तरह सी श्रेणी के लिए न्यूनतम एचआरए 900 और अधिकतम 6000 रुपये था जिसे बढ़ाकर 2100 और 8000 रुपये कर दिया गया है.

Source - India Tv

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information.

NOTE: We do not take any responsibility of authencity of Information/News/Videos.