दिल्ली के 1 प्राइवेट स्कूल के शिक्षक 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में 1 याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की गई है, जिसमें शिक्षकों समेत 89 कर्मचारियों ने स्कूल में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग की है. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है.
जस्टिस सुरेश कैत ने डीएवी (DAV) कॉलेज प्रबंधन समिति और डीएवी (DAV) पब्लिक स्कूल, रोहिणी से भी जवाब मांगा है. इस सिलसिले में शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों ने याचिका दायर कर 7वें वेतन आयोग के मुताबिक संशोधित अलाउंस और अन्य बेनिफिट देने की मांग रखी है. उन्होंने इसे 1 जनवरी 2016 से प्रभावी करने की मांग की है.
Also Read - MASTERCHEF RECIPES: BHARWA BHINDI GHARWALAकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख तय की है. यह याचिका अधिवक्ता अशोक अग्रवाल और कुमार उत्कर्ष के मार्फत दायर की गई है. याचिका में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि सिफारिशों को लागू करने में कथित तौर पर नाकाम रहने को लेकर दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम के प्रावधानों के मुताबिक स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाए.
याचिकाकर्ता के मुताबिक स्कूल छठे और 7वें वेतन आयोगों के प्रावधानों को क्रमश: 2006 और 2016 से लागू करने के लिए कानूनी तौर पर बाध्य है.
Source - Zee News
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.