केंद्रीय कर्मचारी कई महीनों से 7th Pay Commission के अनुसार वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बीच केंद्र सरकार ने चुनावी साल में केंद्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन देने को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
28 जनवरी को जारी हुआ नोटिफिकेशन केंद्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन में सातवें वेतन आयोग के अनुसार बढ़ोतरी को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 28 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, केंद्रीय यूनिवर्सिटीज के शिक्षकों, शैक्षणिक कर्मचारी, रजिस्ट्रार, फाइनेंस ऑफिसर और कंट्रोलर ऑफ एग्जामिशन को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा। यह वेतन बढ़ोतरी 1 जुलाई 2017 से लागू की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार इन कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन के साथ 19 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 15 जनवरी को इसकी घोषणा की थी और 28 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर 1241.78 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।
Source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.