Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

SEARCH

RAIL NEWS CENTER

04 February 2019

अमेरिका में 35 मंजिला कार्यालय-टॉवर बनाएगी गूगल, 5000 कर्मचारियों की होगी क्षमता : रिपोर्ट

अमेरिकी रियल एस्टेट में अपना निवेश बढ़ाते हुए गूगल ने कथित रूप से ऑस्टिन में 35 मंजिला एक इमारत के लिए एक पट्टे पर हस्ताक्षर किया है। इस इमारत के 2022 की दूसरी तिमाही में उपयोग के लिए तैयार होने की उम्मीद है। समाचार पत्र ऑस्टिन-अमेरिकन स्टेट्समैन की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, इस इमारत का निर्माण शुरू हो चुका है। इमारत में 5,000 कर्मियों के लिए कमरों की क्षमता होगी।

गूगल ने हालांकि इस सौदे पर कोई बयान नहीं दिया है। स्थानीय रियल एस्टेट सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट ने बताया कि वेस्ट सेजर चावेज और न्यूसेस स्ट्रीट्स पर स्थित नया टॉवर 7,90,000 वर्ग फीट में होगा।

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने दिसंबर में न्यूयार्क सिटी में अपने नए परिसर के लिए एक अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। सर्च इंजन ने नवंबर में घोषणा की थी कि वह कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में स्थित अपने मुख्यालय के निकट सैन जोस में विशाल परिसर बनाने के लिए 21 एकड़ जमीन के लिए 10 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा।

Source - Times Now

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information.

NOTE: We do not take any responsibility of authencity of Information/News/Videos.