सहकारिता विभाग कर्मचारी एसोसिएशन की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन विकास भवन में संपन्न हुआ। अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर संगठन की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सहायक निबंधक मनोज कुमार पुनेठा ने किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर संगठन के हित में कार्य करने की अपील की। कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह लड़वाल ने आय-व्यय का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मुख्य चुनाव अधिकारी राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष कैलाश पंत ने कर्मचारियों की तमाम समस्याओं पर प्रकाश डाला।
चुनाव अधिकारी उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री सौरभ चंद ने सभी से संगठित होकर कार्य करने को कहा। इस मौके पर पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कर्मचारी नेता बिजेंद्र लुंठी को अध्यक्ष, सावित्री दुग्ताल को महामंत्री, पन्ना लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुंदन सिंह को उपाध्यक्ष, सुमीता सीपाल को संयुक्त मंत्री, सुदेश पाल को संगठन मंत्री, अरविंद द्विवेदी कोषाध्यक्ष, चंद्र सिंह पांगती ऑडिटर चुने गए। अधिवेशन में ललिता, रेखा चंद, हेम पुनेठा, रजनीश पांडेय, कविता पांडेय, सत्येंद्र कुमार बालियान, महेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे।
Source - Jagran
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.