आईपीएस गुप्तेश्वर पाण्डेय बिहार के नए डीजीपी बन गए हैं। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पाण्डेय फिलहाल डीजी ट्रेनिंग के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा वह डीजी बिहार पुलिस अकादमी की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सरकार ने आज नए डीजीपी के तौर पर उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी।
बिहार के नए डीजीपी के लिए जिन नामों की चर्चा थी उनमें आरके मिश्रा, सुनील कुमार और राकेश कुमार के नामों की भी चर्चा थी। लेकिन शराबबंदी को सफल बनाने की कमान संभाल रहे गुप्तेश्वर पाण्डेय पर सरकार ने भरोसा दिखाते हुए उन्हें नया पुलिस कप्तान बनाया है।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.