Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

SEARCH

RAIL NEWS CENTER

11 March 2019

कर्मचारी बोले- 4 प्रतिशत डीए से उत्साह, यह दोगुना होता अगर कुछ और मांगें भी पूरी हो जातीं

राज्य सरकार द्वारा 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के फैसले का सभी कर्मचारी संगठन समर्थन कर रहे हैं। साथ ही लंबित मांगें भी जल्द पूरी करने की मांग भी उठा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इस फैसले से कर्मचारियों में उत्साह है। उत्साह दोगुना होता अगर कुछ और मांगें भी पूरी कर दी जाती। राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष सुभाष मिश्र और महासचिव कमल वर्मा ने कहा कि शिक्षकों की नियमित भर्ती का फैसला भी लिया गया है। इससे एक ओर जहां शिक्षा गुणवत्ता बढ़ेगी। दूसरी ओर पढ़े-लिखे युवाअों को रोजगार भी मिलेगा। सीएम भूपेश बघेल ने कर्मचारीहित में अच्छे फैसले लिए हैं।

Also Read - HOW TO FLUSH KIDNEY STONES NATURALLY WITH JUST FOUR INGREDIENTS

छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री राजीव वर्मा, केके शर्मा और सुरेश अवस्थी ने कहा कि छत्तीसगढ़िया सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ी कर्मचारियों के हित में लिया गया यह कदम सराहनीय है। संघ उम्मीद करता है कि सरकार आदेश जारी करते हुए जनवरी 18 से 2 प्रतिशत व जुलाई 18 के 2 प्रतिशत एरियर्स का भुगतान भी जल्द करेगी।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने भूपेश बघेल से मुलाकात कर 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने और दूसरे फैसलों के लिए उनका आभार माना। साथ ही कुछ मांगें भी रखी। फेडरेशन के संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालय संघ के अध्यक्ष कीर्तिवर्धन उपाध्याय, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने बताया कि सीएम से मांग की है कि समय-समय पर वे बैठक लेकर कर्मचारियों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करे। उन्होंने आश्वासन दिया है।

Source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information.

NOTE: We do not take any responsibility of authencity of Information/News/Videos.