Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

SEARCH

RAIL NEWS CENTER

27 March 2024

भारत के नए लोकपाल के न्यायिक सदस्य और दो लोकपाल सदस्य ने शपथ ली

न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य और श्री पंकज कुमार और श्री अजय तिर्की ने लोकपाल सदस्य के रूप में शपथ ली श्री पंकज कुमार और श्री अजय तिर्की ने लोकपाल सदस्य के रूप में शपथ ली न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली। भारत के लोकपाल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर ने शपथ दिलाई। श्री पंकज कुमार और श्री अजय तिर्की ने लोकपाल सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ समारोह का आयोजन आज नई दिल्ली स्थित भारतीय लोकपाल कार्यालय में किया गया। दो वर्तमान न्यायिक सदस्यों न्यायमूर्ति पीके मोहंती और न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी और तीन सदस्यों श्री डीके जैन, श्रीमती अर्चना रामसुंदरम और श्री महेंद्र सिंह ने 26 मार्च 2024 को लोकपाल में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है। न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी, भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शामिल होने से पहले भारत के 22वें विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले, वह कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। श्री पंकज कुमार गुजरात कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। भारत के लोकपाल के सदस्य के रूप में शामिल होने से पहले वह गुजरात के मुख्य सचिव थे। श्री अजय तिर्की मध्य प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। भारत के लोकपाल के सदस्य के रूप में शामिल होने से पहले वह भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के सचिव थे। शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव और सीबीआई तथा प्रवर्तन निदेशालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information.

NOTE: We do not take any responsibility of authencity of Information/News/Videos.