Holiday Home Booking: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग गाइड (eSampada Portal)
7th Pay DA : जाने कितना बढ़ा महंगाई भत्ता
Clarification regarding payment of Transport Allowance
Holiday Home Booking: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग गाइड (eSampada Portal)
केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दिया है। कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने केंद्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ाने का फैसला लिया है। पिछली बार सरकार ने मार्च में DA बढ़ाया था, यह 1 जनवरी 2022 से लागू हुआ था।
मार्च में सरकार ने DA में 3% की बढ़ोतरी की थी, यानी इसे 31% से बढ़ाकर 34% कर दिया गया था। अब 4% बढ़ने के बाद यह 38% हो जाएगा। सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा।
इसके अलावा कैबिनेट ने PM गरीब कल्याण योजना को 3 महीने बढ़ाने का फैसला लिया है। वहीं देश के 3 सबसे बड़े स्टेशन नई दिल्ली, मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और अहमदाबाद स्टेशन के रिडेवलपमेंट के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।
महंगाई भत्ता यानी DA क्या है?
महंगाई भत्ता कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।
DA के बाद सैलरी कैसे बदलेगी?
इसके लिए नीचे लिखे फॉर्मूला में अपनी सैलरी भरें..
(बेसिक पे + ग्रेड पे) × DA % = DA अमाउंट
आसान भाषा में समझें तो बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी बनती है, उसमे महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। जो नतीजा आता है, उसे ही महंगाई भत्ता यानी डेअरनेस अलाउंस (DA) कहा जाता है। अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए और ग्रेड पे 1000 रुपए है।
दोनों को जोड़ने पर टोटल 11 हजार रुपए हुआ। अब बढ़े हुए 38% महंगाई भत्ते के लिहाज से देखें, तो यह 4,180 रुपए हुआ। सबको जोड़कर आपकी टोटल सैलरी 15,180 रुपए हुई। पहले 34% DA के लिहाज से आपको 14,740 रुपए सैलरी मिल रही थी। अब हर महीने 440 रुपए का फायदा होगा।
PM गरीब कल्याण अन्न योजना 3 महीने बढ़ाई
कैबिनेट ने PM गरीब कल्याण योजना को 3 महीने बढ़ाने का फैसला लिया है। अब इस योजना का लाभ दिसंबर 2022 तक मिलता रहेगा। पहले सितंबर 2022 को ये योजना खत्म हो रही थी। केंद्र के इस फैसले से देश के 81 करोड़ से अधिक लोगों को एक बार फिर से राहत मिली है। अब देश के जरूरतमंदों को दिसंबर 2022 तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा।
क्या है PM गरीब कल्याण अन्न योजना
इन्हें मिलता है योजना का लाभ
इस योजना के तहत, सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत पहचान किए गए लोगों को मुफ्त राशन देती है। NFSA ने 80 करोड़ राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन मिलने वालों की सूची में रखा है। इस स्कीम के तहत मिलने वाला मुफ्त राशन, कार्ड धारकों को राशन की दुकानों के जरिए मिलने वाले सब्सिडी वाले अनाज के अलावा और उसके ऊपर होता है।
199 रेवले स्टेशनों का रिडेवलपमेंट हो रहा
देश के 199 रेवले स्टेशनों को रिडेवलपमेंट का काम चल रहा है। 47 स्टेशनों के टेंडर निकल चुके हैं 32 स्टेशनों पर काम चालू हो चुका है। देश के 3 सबसे बढ़े स्टेशन नई दिल्ली, मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और अहमदाबाद स्टेशन के रिडेवलपमेंट के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।
Source – Danik Bhaskar
Visit – www.informationcenter.co.in
This entry was posted in Allowances, Dearness Allowance, Central Govt Tags: 7th Pay Commission, Employee
क्या 8वें वेतन आयोग में DA और DR पर कोई प्रभाव पड़ेगा, जानिए
RBE No.39/2025 Permission for retention of Railway accommodation at the previous place of posting
Good News – Dearness Allowance (DA) Increased from 1 July 2024
FAQs on the policy of reservation to Ex-servicemen in Central Civil Services
करते हैं नाइट शिफ्ट में काम? जरूर अपनाएं ये 12 हेल्थ टिप्स
Anubhav Awards Scheme, 2024 For Central Government employees
करते हैं नाइट शिफ्ट में काम? जरूर अपनाएं ये 12 हेल्थ टिप्स
KNOW ABOUT – RETIREMENT BENEFITS
Good News – 12 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा
NPS vs UPS vs OPS: कौन सी पेंशन योजना है बेहतर? | Unified Pension Scheme 2025 की पूरी जानकारी
ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की सभी श्रेणियों के लिए चिकित्सा आधार पर स्वैच्छिक सेवामुक्ति योजना
मेजर जनरल हर्ष छिब्बर ने कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद के कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया
RBE No.39/2025 Permission for retention of Railway accommodation at the previous place of posting
NPS vs UPS vs OPS: कौन सी पेंशन योजना है बेहतर? | Unified Pension Scheme 2025 की पूरी जानकारी
Good News – 12 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा
NPS vs UPS vs OPS: कौन सी पेंशन योजना है बेहतर? | Unified Pension Scheme 2025 की पूरी जानकारी
Are you sure you want to delete this element?
Close