ऑल यूनियन्स एंड एसोशिएशन्स ऑफ बीएसएनएल के बैनर तले सभी अधिकारी व कर्मचारी 18 फरवरी से तीन दिन तक हड़ताल पर रहेंगे। बीएसएनएल के 1 लाख 75 हजार अधिकारी, कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांग के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार पर कार्पोरेट परस्त और कर्मचारी विरोधी, पीएसयू विरोधी आरोप लग रहे हैं। अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिनों तक हड़ताल की जा रही है।
Source - Dainik Bhaskar