Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

SEARCH

04 October 2021

स्वच्छ भारत मिशन में बेहतर योगदान देने पर बांटे प्रशंसापत्र

शहर में स्वच्छ भारत मिशन की सफलता को लेकर सराहनीय कार्य करने वाले नगर कौंसिल के कर्मचारियों को नगर कौंसिल के अध्यक्ष संजय वर्मा ने प्रशंसा पत्र बांटे । इस दौरान उन्होंने शहर में पूरी सफाई होने तथा स्वच्छ भारत मिशन को सफलता पूर्वक जारी रखने का दावा किया ।उन्होंने कह कि हालांकि नगर कौंसिल के सफाई सेवक शहर को साफ रखने के लिए अपनी ड्यूटी टाइम में कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन शहरवासी उनकी मेहनत पर यहां- वहां पर गंदगी फैलाकर फेर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही हम शहर को गंदगी मुक्त रख सकते हैं। इससे पहले उन्होंने नगर कौंसिल सफाई यूनियन के अध्यक्ष करण कुमार सहित सीएफओ स्वराज सिंह, नवतेज सिंह, दीपक कुमार, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, लोक बंधू लवली आदि को प्रशंसापत्र बांटे। कौंसिल अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि अपने घरों का व दुकानों आदि का कूड़ा केवल कूड़ादान में ही डालें अथवा जब सफाई सेवकों की टीम मोहल्ले में आएं, तो उन्हें सौंपें। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पलविदरपाल सिंह बिटा ने शहर के दुकानदारों की तरफ से सफाई में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information.

NOTE: We do not take any responsibility of authencity of Information/News/Videos.