Latest News

Mandatory reporting of vacancies in Group ‘A’ and Group ‘B’ posts to the Surplus Cell under Rule 3(1)(iii) and (iv) of CCS (Redeployment of Surplus Staff) Rules, 1990 – regarding.

पालिका कर्मचारियों को महिलाओं ने दौड़ाया

January 28, 2019, 6:40 AM
Share

कासिमपुरा गांव में कूड़ा डंप करने गए पालिका कर्मियों को महिलाओं ने दौड़ा लिया। गुस्साई महिलाओं ने देवबंद-मंगलौर मार्ग पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।

रविवार को नगर पालिका परिषद के कर्मचारी गांव कासिमपुरा में कूड़ा डंप करने के लिए गए थे। इसी दौरान वहां लाठी डंडे लेकर पहुंची महिलाओं ने पालिका कर्मचारियों को धमकाते हुए दौड़ा लिया। गुस्साई महिलाओं ने मंगलौर देवबंद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगा रही महिला संतलेश, कमलेश, राजों आदि ने बताया कि उनके गांव में नगर पालिका द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है, जिसके चलते गंदगी गांव में पहुंच रही है। चेतावनी दी की अगर पालिका द्वारा गांव में कूड़ा डाला गया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

गौरतलब हो कि नगरपालिका द्वारा गांव झबीरण में भी कूड़ा डंप करने लिए जमीन खरीदी थी। लेकिन वहां के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। जिसके चलते पालिका द्वारा कासिमपुरा के समीप कूड़ा डालना आरंभ किया था। अब यहां भी विरोध होने के कारण पालिका के सामने कूडा डंप करने के लिए कोई विकल्प बचता नजर नहीं आ रहा है। वहीं, पालिका चेयर मैन जियाउद्दीन अंसारी ने कहा की जल्द ही बोर्ड की बैठक बुलाकर कूडा डंप करने की योजना बनाई जाएगी। राजनीतिक साजिश के चलते कुछ लोग पालिका के कार्य में बाधा डाल रहे है।

Source – Jagran

Disclaimer: The Information /News /Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.

This entry was posted in Central Govt, Central Govt