8th Pay Commission: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार संभावित फिटमेंट फैक्टर और पे मैट्रिक्स
7th Pay DA : जाने कितना बढ़ा महंगाई भत्ता
कोविड-19 में रोका गया 18 माह का डीए बकाया – सरकार ने लोकसभा में दिया जवाब
Mandatory reporting of vacancies in Group ‘A’ and Group ‘B’ posts to the Surplus Cell
सरकार के कोरे आश्वासन से तंग आ चुके पीएचई अस्थायी कर्मियों ने मंगलवार को चीफ इंजीनियर कार्यालय का घेराव किया। स्थायी नियुक्ति, 55 महीने का बकाया वेतन जारी करने, नियमित वेतन देने की नीति बनाने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को जल्द हल करने की मांग कर रहे इन कर्मियों ने प्रबंधन को 22 जून तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस बीच भी उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे काम छोड़ हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाएंगे। सुबह 11 से दो बजे तक चले इस धरना-प्रदर्शन में कर्मियों ने पीएचई प्रबंधन व राज्य प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने में शामिल कर्मियों का कहना था कि सरकार को उनकी परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। स्थायी कर्मचारियों के मुकाबले काम कर रहे हम अस्थायी कर्मियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले कई सालों से प्रबंधन झूठे आश्वासन देकर उन्हें बरगलाने का प्रयास कर रहा है। पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के नेता बख्शी सिंह ने कहा कि पंद्रह सालों से भी अधिक समय से विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे इन 29 हजार से अधिक कर्मियों को स्थायी करना तो दूर उन्हें नियमित वेतन देने की व्यवस्था कर पाने में भी प्रशासन विफल साबित हुआ है। एसआरओ-520 को लागू किए हुए भी दो साल होने को हैं परंतु अभी तक एक कर्मी भी स्थायी नहीं हुआ है।
उन्होंने मांग की कि इस प्रक्रिया के पूरा होने तक कर्मियों को पे-पैंड के मुताबिक हर माह वेतन देने की व्यवस्था की जाए ताकि वे अपने परिवार को चला सकें। यही नहीं उन्होंने स्थायी होने तक सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पांच लाख रूपये राहत राशि के तौर पर देने और मर चुके कर्मियों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का मुद्दा भी प्रशासन के समक्ष रखा। कर्मियों के समर्थन में इस धरने में स्थायी कर्मचारी यूनियन के नेता शिव कुमार शर्मा, सुभाष वर्मा, करतार चंद दुबे, कुलभूषण सिंह, भानू प्रताप सिंह सहित अन्य भी शामिल हुए। उन्होंने भी प्रबंधन को यह स्पष्ट किया कि यदि इन कर्मियों की समस्याओं को हल नहीं किया गया तो स्थायी कर्मचारी भी उनके साथ आंदोलन में शामिल हो जाएंगे।
प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र सिंह, बलभद्र चंद, सुरजीत सिंह, रवि कुमार, अजय शर्मा, होशियार सिंह, नवदीप सिंह, राकेश कुमार सहित अन्य कर्मियों ने भी सरकार की नीतियों को जमकर कोसा और अपना हक पाने के लिए कर्मियों से एकजुट रहने की अपील की।
Source – Jagran
This entry was posted in Central Govt, Central Govt
Mandatory reporting of vacancies in Group ‘A’ and Group ‘B’ posts to the Surplus Cell
8th Pay Commission: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार संभावित फिटमेंट फैक्टर और पे मैट्रिक्स
कोविड-19 में रोका गया 18 माह का डीए बकाया – सरकार ने लोकसभा में दिया जवाब
FAQs on the policy of reservation to Ex-servicemen in Central Civil Services
करते हैं नाइट शिफ्ट में काम? जरूर अपनाएं ये 12 हेल्थ टिप्स
8th Pay Commission: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार संभावित फिटमेंट फैक्टर और पे मैट्रिक्स
Anubhav Awards Scheme, 2024 For Central Government employees
करते हैं नाइट शिफ्ट में काम? जरूर अपनाएं ये 12 हेल्थ टिप्स
KNOW ABOUT – RETIREMENT BENEFITS
Eighth Pay Commission Clarification – Parliamentary Answer
Extension of cut-off date for Exercising Option under Unified Pension Scheme (UPS)
ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की सभी श्रेणियों के लिए चिकित्सा आधार पर स्वैच्छिक सेवामुक्ति योजना
मेजर जनरल हर्ष छिब्बर ने कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद के कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया
RBE No.39/2025 Permission for retention of Railway accommodation at the previous place of posting
Extension of cut-off date for Exercising Option under Unified Pension Scheme (UPS)
Good News – 12 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा
Extension of cut-off date for Exercising Option under Unified Pension Scheme (UPS)
Are you sure you want to delete this element?
Close