Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

SEARCH

RAIL NEWS CENTER

15 August 2023

खुशखबरी :13 लाख कर्मचारियों को यह तोहफा

ऐसे सरकारी कर्मचारी जो बोनस के पात्र नहीं हैं, उन्हें 2,750 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता दिया जाएगा।राज्य सरकार के इस विशेष सहायता और लाभ से राज्य के 13 लाख कर्मचारियों और श्रमिकों को फायदा होगा।

Government Employees Pensioners Onam Bonus : केरल के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है।  केरल सरकार (Kerala government) ने आगामी ओणम त्योहार को देखते हुए राज्य के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की। इसके तहत कर्मचारियों को बोनस के तौर पर 4,000 रुपये दिया जाएगा।इसके साथ ही अंशदायी पेंशन योजना के तहत सेवा पेंशनभोगियों और कर्मचारियों को 1,000 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता भी दिया जाएगा।

4000 का बोनस, 2750 विशेष त्यौहार भत्ता

दरअसल, केरल की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की अगुवाई वाली सरकार ने आगामी ओणम त्योहार के मद्देनजर राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को 4,000 रुपये का बोनस देने की घोषणा की है। राज्य के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने बताया कि ऐसे सरकारी कर्मचारी जो बोनस के पात्र नहीं हैं, उन्हें 2,750 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता दिया जाएगा।राज्य सरकार के इस विशेष सहायता और लाभ से राज्य के 13 लाख कर्मचारियों और श्रमिकों को फायदा होगा।

बालगोपाल ने आगे बताया कि सेवा पेंशनभोगी और अंशदान पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 1,000 रुपये का त्योहार भत्ता दिया जाएगा।राज्य सरकार के कर्मचारी अपने वेतन पर 20,000 रुपये का त्योहारी अग्रिम ले सकेंगे। वहीं अस्थायी कर्मचारी 6,000 रुपये अग्रिम ले सकेंगे।

  • दरअसल, ओणम दक्षिण भारत का बहुत ही बड़ा और खास त्योहार है। केरल और तमिलनाडु राज्य में इस पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मलयालम कैलेंडर के पहले यानी कि चिंगम महीने में ही ओणम मनाया जाता है।
  • यह पर्व ज्यादातर अगस्त-सितंबर में पड़ता है और इसे 10 दिनों तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मलयालम में इसे थिरुवोणम भी कहते हैं।ओणम पर घरों को फूलों और तोरण से सजाया जाता है और राजा महाबली के धरती पर आगमन की खुशी में मनाया जाता है।
  • मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था और दैत्य राज महाबली इसी दिन पाताल लोक से धरती पर आए थे।
  • मलयालम पंचांग के मुताबिक ओणम इस साल 29 अगस्त, मंगलवार को मनाया जाएगा. थिरुवोणम नक्षत्र 29 अगस्त को रात में 2 बजकर43 मिनट पर शुरू होगा और 30 अगस्त को रात में 11 बजकर 50 मिनट पर इसका समापन होगा. इसीलिए ओणम त्योहार 29 अगस्त, मंगलवार को ही मनाया जाएगा.

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information.

NOTE: We do not take any responsibility of authencity of Information/News/Videos.