सैलरी बढ़ोतरी का इतंजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर राजी हो गई है। इस बीच केंद्र सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मचारियों को साल के अंत में खुशखबरी दी है। सरकार ने इन कर्मचारियों की सभी मांगों को मान लिया है। वेतन संशोधन से लेकर पुरानी पेंशन तक की मांग मान ली गई है। इसे लेकर सर्कुलर तक जारी कर दिया गया है।
बता दें कि बीएसएनएल के कर्मचारियों ने सरकार से छह मांग रखी थी, जिसे बाद में दूरसंचार मंत्रालय द्वारा वित्त मंत्रालय को भेजा गया, रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने इन मांगों को मान लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीएसएनएल के कर्मचारियों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती हैं जिसमें उनकी सभी मांगे सरकार ने मान ली हैं।
सरकार ने इन कर्मचारियों के वेतन संशोधन, पेंशन संबंधी लगभग सभी मांगें मान ली है। सरकार ने 13 दिसंबर को सर्कुलर भी जारी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दूरसंचार विभाग और संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इस फैसले के बाद बीएसएनएल के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलने लगेगा। गौरतलब है कि गुरुवार को महारष्ट्र सरकार ने 1 जनवरी से राज्य के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग का फैसला लागू कर दिया है। इससे राज्य के 17 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।
Source - Jagran