सिहानी गेट क्षेत्र के नासिरपुर निवासी कारोबारी दीपक त्यागी की फर्म से उनके ही कर्मचारी ने धोखाधड़ी करके 1.05 करोड़ रुपये हड़प लिए। आरोप है कि कर्मचारी ने कर जमा करने के नाम पर चेक पर फर्जी हस्ताक्षर करके फर्जीवाड़ा किया है। मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट का सहारा लेकर दर्ज कराया है।
दीपक त्यागी का कहना है कि उनकी अनंत इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। विजयनगर के बिहारीपुरा निवासी चंद्र सिंह उनके यहां अकाउंटेंट था। जो उनकी फर्म का लेखाजोखा देखता था। 2018 में उनकी मां का निधन हो गया और वह परिवार के साथ व्यस्त होने पर कारोबार नहीं देख पाए। इस दौरान चंद्र सिंह ने चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से रकम निकाल ली और टैक्स जमा करने के नाम पर अपने पास रख लिए। सेल टैक्स विभाग से जब उन्हें 80 लाख रुपये की रिकवरी का नोटिस आया तो पता चला कि चंद्र सिंह ने टैक्स जमा करने के लिए फर्म से तो पैसा निकाला, लेकिन जमा नहीं किया। बैंक खाता सीज होने पर पता चला कि उसने खाते से 25 लाख रुपये निकाल लिए। अब रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.