Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

SEARCH

RAIL NEWS CENTER

08 August 2023

शिक्षा विभाग के 4 कर्मचारी निलंबित

गबन के आरोप में शिक्षा विभाग के 4 कर्मचारी निलंबितः क्लर्क ने एक करोड़ 18 लाख पत्नी और रिश्तेदारों के खाते में किया था ट्रांसफर

मध्य प्रदेश के धार जिले के निरसपुर शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपए गबन करने वाले क्लर्क समेत चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। चारों के खिलाफ 1 करोड़ 18 लाख रुपए गबन करने का आरोप है। गबन के आरोपियों से करीब 64 लाख रुपए की रिकवरी भी कर ली गई। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है।

दरअसल, क्लर्क काशीराम एस्के ने साल 2019 से 2023 तक शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के वेतन, एरियर सहित अन्य भतों को ऑनलाइन अपने, अपनी पत्नी और दोस्त के अकाउंट में ट्रांसफर (गबन)कर दिया था। मामला उजागर होने के बाद जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला ने कार्रवाई करते हुए आरोपी क्लर्क से 64 लाख रुपए की रिकवरी भी कर ली है।

आरोपी क्लर्क, उसकी पत्नी, कुक्षी के परियोजना प्रशासक के बाबू सुरेश भूरिया और प्राथमिक शिक्षक की पत्नी ललीता जमरा के खिलाफ कुक्षी थाने में खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। आरोपी क्लर्क कार्यालय में अकाउंट का काम देखते हैं। जिला कोषालय अधिकारी ने जांच में पाया कि एक ही अकाउंट नंबर पर अलग-अलग खाताधारकों के नाम लिखे हुए थे। जिसके बाद पूरा मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल जनजातीय कार्य विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटा हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information.

NOTE: We do not take any responsibility of authencity of Information/News/Videos.