Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

24 November 2018

टिकट कर्मचारी पर सब इंस्पेक्टर से बदसलूकी का आरोप

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर टिकट कर्मचारी की ओर से बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। इस विवाद में सब इंस्पेक्टर की ट्रेन तक छूट गई। उन्होंने शिकायत पुस्तिका में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। गांव अनखीर के रहने वाले महेंद्र सिंह सब इंस्पेक्टर हैं। शुक्रवार को वह परिवार के साथ वृंदावन परिक्रमा के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 10:15 बजे वह फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर से टिकट लेने गए। आरोप है कि टिकट देने वाले कर्मचारी ने पैसों को लेकर कहासुनी की और टिकट देने से इंकार कर दिया। सब इंस्पेक्टर ने जब इसका विरोध किया तो कर्मचारी ने उनके पैसे बाहर फेंक दिए। यही नहीं उक्त कर्मचारी ने उन्हें धमकी भी दी। इस दौरान उनकी कोसीकलां जाने वाली ट्रेन छूट गई। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक केसी मीणा और डिप्टी एसएस संजय राघव से शिकायत दर्ज कराई।

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information.

NOTE: We do not take any responsibility of authencity of Information/News/Videos.

Followers