Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

15 November 2018

चूरू में बीएसएनएल कर्मचारी बोले-तीसरा वेतन निर्धारण करे सरकार, नहीं तो करेंगे आंदोलन

ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन (एयूएबी)ऑफ बीएसएनएल के अधिकारी-कर्मचारियों ने बुधवार को चार सूत्री मांगों को लेकर बीएसएनएल कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। उन्होंने मांगों को लेकर चेतावनी दी कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो जनवरी में दो दिन हड़ताल की जाएगी। यूनियन के जिला समन्वयक महावीरसिंह ने बताया कि संगठन की मुख्य मांगों में बीएसएनएल के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का तीसरा वेतन निर्धारण करना, बीएसएनएल को 4जी स्पेक्ट्रम का आबंटन करना, पेंशन के भुगतान में बीएसएनएल के हिस्से को सरकार के नियमानुसार करना एवं बीएसएनएल के पेंशनरों की पेंशन पुनर्निर्धारण करना शामिल है। संयुक्त सचिव ने चेतावनी दी कि मांगों को शीघ्र ही नहीं माना गया तो संयुक्त संगठन के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के अनुसार 8 एवं 9 जनवरी को दो दिन राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी।

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information.

NOTE: We do not take any responsibility of authencity of Information/News/Videos.

Followers