Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

17 February 2019

इसराना में 10 मार्च को सरकार के खिलाफ जुटेंगे रोडवेज कर्मचारी

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी की ओर से 10 मार्च को इसराना में रोडवेज बचाओ-रोजगार बचाओ राज्य स्तरीय नागरिक सम्मेलन की घोषणा की गई है। एक दिन पहले ही कमेटी की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर परिवहन विभाग के निदेशक आरसी विधान के साथ वार्ता हुई लेकिन यहां कमेटी उनके आश्वासनों से संतुष्ट नहीं हुई। इस दौरान कमेटी के वरिष्ठ नेता इंद्रसिंह बधाना, वीरेंद्र सिंह धनखड़, दलबीर किरमारा, अनूप सहरावत, सरबत सिंह पूनिया, पहल सिंह तंवर, दिनेश हुड्डा, कुलदीप पाबड़ा आदि मौजूद रहे।
बातचीत के बाद कर्मचारी नेताओं ने बताया 700 प्राइवेट बसें ठेके पर लेने का निर्णय रद्द करने, विभाग में सरकारी बसें शामिल करने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, ओवरटाइम समाप्त करने के नाम पर कर्मचारियों का शोषण बंद करने, ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का रात्रि ठहराव शुरू करने, कर्मशाला सहित सभी खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, सभी श्रेणी के खाली पदों पर पदोन्नति करने, पांच हजार रुपए जोखिम भत्ता देने, परिचालक का वेतनमान चालक के समान करने, तीन वर्ष के बकाया बोनस का भुगतान करने, 2012 के भर्ती कर्मचारियों का सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान करने, कर्मशाला सहित सभी कर्मचारियों के रुपए हुए एसीपी का लाभ देने, तकनीकी वेतनमान देने, दुर्घटना के मामले में कोर्ट के निर्णय तक सजा नहीं देने, निलंबित कर्मचारियों को बहाल करने, तालमेल कमेटी के सुझाव अनुसार तबादला नीति में संशोधन करने, 8-9 जनवरी की हड़ताल में निलंबित कर्मचारियों को बहाल करने करने समेत अनेक मांगे रखी गई है। महानिदेशक द्वारा मांगों पर केवल आश्वासन दिया गया।
Source - Dainik Bhaskar

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information.

NOTE: We do not take any responsibility of authencity of Information/News/Videos.

Followers