Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

29 May 2020

बीएसएनएल कर्मियों ने किया प्रदर्शन



बीएसएनएल एसएस एरिया संगरूर के जनरल मैनेजर द्वारा 17 जुलाई 2019 से जबरी निकाले 100 वर्करों को बहाल करवाने व दिसंबर 15 से 16 जुलाई तक बकाया लेने संबंधी संघर्ष कमेटी द्वारा जीएम कार्याल्य संगरूर समक्ष रोष धरना दिया गया। धरने दौरान कामरेड सुखदेव शर्मा प्रधान, कामरेड भरपूर सिंह बुलापुर महासचिव जिला एटक संगरूर, रणजीत सिंह राणवां, जगदेव सिंह कनवीनर संघर्ष कमेटी, जीवन सिंह प्रधान पीएसईबी इंप्लाइज फैडरेशन एटक सर्किल संगरूर-बरनाला मेला सिंह प्रधान दी कलास फोर गवर्मेंट इंप्लाइज यूनियन ने कहा कि निकाले गए वर्कर बीएसएनएल में पिछले बीस-पच्चीस वर्षों से काम कर रहे हैं, 
लेकिन अब आखरी समय में इन्हें काम से निकाल दिया गया है। इनका गत सात महीने का वेतन भी नहीं दिया गया है। मार्च 2020 में सभी एसएसए में केवल तीस वर्करों को काम पर रखकर बाकी सौ वर्करों को काम पर अभी तक नहीं रखा गया है। मार्च महीने में महामारी के चलते देश में लॉकडाउन लगा दिया गया है, जिसमें केंद्र सरकार ने गरीब मजदूरों की सहायता की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वर्करों को काम पर न रखा व बकाया नहीं दिया तो संघर्ष कमेटी संघर्ष को तेज करेगी।

Source - Jagran 

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information.

NOTE: We do not take any responsibility of authencity of Information/News/Videos.

Followers