
दिनांक 17 जून 2020 को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी आदेश क्रमांक 878 (जो सभी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता के नाम संबोधित) के अनुसार जिला स्तर पर डॉक्टर, स्टाफ नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ इत्यादि का अस्थाई रूप से 3 माह की अवधि के लिए नियोजित करने हेतु अधिकार प्रत्यायोजित किए गए थे। वह सभी अधिकार तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।
मध्यप्रदेश में संक्रमण बढ़ रहा है तो फिर कर्मचारियों की सेवा अवधि क्यों नहीं
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण अब तक समाप्त नहीं हुआ है। उल्टा आदेश दिनांक 20 अप्रैल 2020 की तुलना में 17 जून 2020 को मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जुलाई माह में कोरोनावायरस अपने पीक पर होगा। यानी मरीजों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। सवाल यह है कि जब संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है तो फिर कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए तैनात किए गए कर्मचारियों की सेवा अवधि क्यों नहीं बढ़ाई जा रही है।
Source - Bhopal Smachar