Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

08 August 2023

सारथी के भरोसे नहीं छोडा जाएगा बसों को

अब रोडवेज की अनुबंधित बसें सारथी के भरोसे पर नहीं छोड़ी जाएगी। अब इन बसों में एक रोडवेज कर्मचारी भी लगाया जाएगा। अनुबंधित बस में अब चालक या परिचालक में से एक रोडवेज कार्मिक होना जरूरी होगा। इस संबंध में निगम के एमडी ने इसके लिए आदेश जारी किए है। रोडवेज में अधिकांश बसें अनुबंध पर संचालित हो रही है। बसों में चालक निजी होता है और परिचालक के रूप में बस सारथी साथ चलता है।

अनुबंधित बसों के मामलों में सभी डिपो की लगभग यही स्थिति है। लेकिन निगम प्रबंध निदेशक ने आदेश जारी कर अनुबंधित बस संचालन के दौरान एक निगम कार्मिक के साथ जाने के नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए है। सूत्रों के अनुसार सारथी की ओर से लगातार गड़बडी शिकायते सामने आ रही थी। ऐसे में राजस्व के नुकसान को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।चालक अनुबंधित तो साथ जाएगा रोडवेज कर्मचारी

ऐसे वाहन जिन पर चालक अनुबंधित है, उनके साथ भी बस सारथी को नहीं भेजा जाएगा। आदेश अनुसार अब कोई भी बस रोडवेज कर्मचारी के बिना स्टैंड नहीं छोड़ेगी। चालक या परिचालक में एक कर्मचारी के साथ ही बस संचालित की जाएगी। 4 अगस्त को आदेश मिल गए थे झुंझुनूं डिपो चीफ मैनेजर ने बताया कि 4 अगस्त को आदेश मिल गए थे, लागू कर दिया गया है, एक अनुबंधित बस में एक रोडवेज कर्मचारी व एक अनुबंधित कर्मचारी को लगाया जा रहा है। अगर चालक अनुबंध पर है तो परिचालक रोडवेज कर्मचारी को भेज रहे है।

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information.

NOTE: We do not take any responsibility of authencity of Information/News/Videos.

Followers